फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फुटपाथ किराए पर उठाया तो होगी कार्रवाई

Thu, 15 Feb 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

यदि दुकानदार ने फुटपाथ को किराए पर उठाया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण अभियान के तीसरे दिन ट्रैफिक पुलिस ने आगरा रोड से फुटपाथ पर सजी दुकानों को हटवाया। बाहर से आए दुकानदारों को बिक्री के लिए तय किए गए स्थान पर भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीसरे दिन यातायात प्रभारी प्रदीप सेंगर टीम के साथ आगरा रोड पर पहुंचे। वहां फुटपाथ पर अस्थाई दुकानें सजाए बाहर से आए दुकानदारों को हटाकर बिक्री के लिए तय किए गए स्थान माता शीतला देवी मंदिर परिसर भेजा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि कुछ दुकानदार बंदी के दिन अपनी दुकानों के बाहर फड़ बाहर से आने वाले व्यापारियों को किराए पर देते हैं। यातायात प्रभारी ने ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर फड़ किराए पर उठाया तो कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान क्रिश्यिचयन तिराहा, बड़ा चौराहा लेकर बाल्मीकि पुलिया तक फुटपाथ से अतिक्रमण हटवाया गया। इसके साथ ही देर शाम तक नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें