बाह। बाह क्षेत्र के एक गांव में अपने पति और बच्चों को छोड़ कर गांव में अलग घर में रह रही महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास, ससुर को पीटे जाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाह क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बेटा अहमदाबाद में नौकरी करता है। पुत्रवधू बेटे से लड़ झगड़ कर गांव आ गई है। बच्चों को अहमदाबाद में छोड़ आई है। अलग मकान में रह रही है। गांव के युवक से उसके अवैध संबंध हैं। उसने और पत्नी ने अवैध संबंधों का विरोध किया तो पुत्रवधू और युवक ने मिलकर लात घूसों से पीटा। गांव के लोगों ने बचाया तो जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की तो पीड़ित ने न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहाबाद का दरवाजा खटखटाया। उनके आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।