सोरों। क्षेत्र के मानपुर नगरिया में एक दुकान से लगभग 25000 रुपये का सामान लेने के बाद ग्राहक दुकानदार को चकमा देकर चला गया। ठगी की जानकारी पर अन्य दुकानदार भी एकत्रित हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
ठगी का शिकार परचून दुकानदार अनिल कुमार साहू हुआ। उसकी दुकान पर एक व्यक्ति कार से पहुंचा। उसने 8 टिन रिफाइंड, 2 टिन सरसों का तेल, 2 बोरी चीनी अपनी कार में रखवाया। इसके बाद ग्राहक ने कहा कि उसे चीनी और चाहिए। इस पर चीनी लेने के लिए जब दुकानदार दुकान में अंदर गया तभी वह कार लेकर चला गया। जब दुकानदार बाहर आया तो ग्राहक को न देखकर उसके होश उड़ गए। बताया कि कार बिना नबंर प्लेट की थी। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के दुकानदारों को भी दी। अनिल ने नगरिया चौकी पर पहुंचकर अपने साथ हुई ठगी की तहरीर पुलिस को दी हैं। चौकी इंचार्ज रवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।