फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लिंक रोड की पुलिया चौथे दिन ही टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्हारा से नगला मठ तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है। लिंक रोड के निर्माण में तीन पुलिया बनाई गई हैं। घटिया सामग्री से बनी होने के कारण निर्माण के दो दिन बाद ही गांव के कन्या पाठशाला के पास व दूसरी पुलिया की दीवार इसके आगे टूट गई है। ग्राम प्रधान कलुआ राम व समाजसेवी होला पहलवान ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करते हुए ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। ठेकेदार राहुल के अनुसार पुलिया निर्माण के दौरान अधिक नमी होने के कारण पुलिया और दीवार टूटी है। फरवरी महीने में पुलिया का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें