अकोला। कस्बे में बढ़ती ठंड से बचाव के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे गरीब और बेघर लोगों को परेशानी हो रही है। मांग करने वालों में अशोक लवानियां, अरुण कांत लवानियां, शैलेंद्र सिंह उर्फ शैली और सत्यभान सिंह आदि शामिल हैं।