कुबेरपुर। हाई चौकी क्षेत्र के गांव धरेरा में सोमवार देर रात बजे तीन बदमाश आ गए। उन्होंने गांव में फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायर की आवाज सुन ग्रामीणों एकत्रित हो गए। उन्होंने सजगता दिखाई और बदमाशों को रेद दिया। बदमाश ग्रामीणाें से खुद को घिरा देख घबरा गए और मोटरसाइकिल, असलाह छोड़कर खेतों से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मोटरसाइकिल और असलहा कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बाइक कागजातों में बाइक स्वामी का नाम भूरी देवी अंकित है। पुलिस गांव व आसपास के खेतों में बदमाशों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। गांव में पुलिसकर्मियों को गश्त पर लगाया है। संवाद