फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बुखार से पीडि़त ग्रामीण ने सैफई में तोड़़ा दम

Tue, 23 Sep 2025 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो- 38 गांव राजपुरा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को उपचार देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स् - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दन्नाहार क्षेत्र के गांव पातराहार निवासी ग्रामीण ने सैफई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार को एक साथ पांच डेंगू पीड़ित मिलके बाद सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को गांव राजपुरा में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों को उपचार दिया गया। गांव पातराहार निवासी प्रताप सिंह को पांच दिन से बुखार आ रहा था। वह क्षेत्र के ही एक झोलाछाप से उपचार लेते रहे। शनिवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। यहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। सैफई में जांच के दौरान उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान रविवार शाम पांच बजे उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार को उनका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बिछवां क्षेत्र के गांव राजपुरा में पिछले 10 दिनों से बुखार फैलने से लोग परेशान हैं। सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने कुचेला सीएचसी प्रभारी डा. सिद्धार्थ भदौरिया को गांव में शिविर लगाने के निर्देश दिए। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 12 मरीजों को उपचार दिया गया।इनमें सात बुखार पीड़ितों के खून के नमूने लेकर जिला अस्पताल भिजवाए गए हैं। सीएमओ कार्यालय से पहुंची टीम ने घर-घर निरीक्षण कर खाली बर्तन, कूलर, फ्रिज आदि में भरे पानी को फैलाया और लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि गांव में लगातार शिविर लगाकर मरीजों को उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। पातराहार में अधेड़ की मौत पर सीएमओ ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें