फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकपा 12 को करेगी सरकार की नीतियों का विरोध

Mon, 09 Feb 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय श्रम संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा की देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में भाकपा 12 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करेगी। इसके लिए मदिया कटरा स्थित महादेव नारायण टंडन भवन में वामपंथी संगठनों, एटक, सीटू व किसान सभा ने संयुक्त बैठक की।
विज्ञापन

भाकपा के जिला सचिव पूरन सिंह ने कहा कि श्रमिक विरोधी चार श्रम संहिताओं और किसान विरोधी भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते निरस्त करने, बिजली संशोधन व बीज विधेयक वापसी के साथ मनरेगा को बहाल करने की मांग प्रमुख है। बैठक में किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह, ओमप्रकाश, हरिविलास दीक्षित, डॉ़ पीएस कुशवाह, किरन सिंह, धर्मजीत सिंह, नीरज मिश्रा, पूरन सिंह नागर, एमपी दीक्षित, मोहन सिंह, भीकम सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें