फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तकादा करने गए दंपती को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 01 Sep 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला कटरा में रुपये का तकादा करने गए दंपती को आरोपियों ने बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद मकान में ताला लगा दिया। लोगों ने दंपती को मुक्त कराया। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला निवासी मोहित भारद्वाज से रुपये का लेनदेन है। रविवार शाम को वह पत्नी के साथ तकादा करने के लिए गए थे। जब रुपये मांगे तो मोहित उसकी पत्नी, मां कुसुम लता और भाई ने उन्हें कमरे में बंद कर लिया। उन्हें व पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मकान में ताला लगा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद वह लोग मुक्त हो सके। पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें