फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली नहीं मिलने से बंद पड़ा है एमआरएफ सेंटर

Mon, 01 Sep 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो26सोरोंजी में बंद पड़ा  मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के बदरिया में भूरी देवी मंदिर मार्ग पर बना मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर धूल फांक रहा है। चार साल पूर्व पचास लाख रुपये की लागत से बने इस सेंटर की मशीनें बिजली कनेक्शन न होने से शोपीस बनी हुई हैं।नगर पालिका द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद इस सेंटर में पहुंचाने की योजना बनाई। 2021 में सेंटर का निर्माण कराया गया। यहां एक बार में आधा टन कूड़े को प्रोसेसिंग के बाद गीले कचरे को सुखाकर खाद में बदलने और सूखे कूड़े को कई श्रेणियों में सेग्रीगेट कर उसका निस्तारण करने की व्यवस्था है। इससे प्लास्टिक, रबड़, पॉलिथीन, लोहा, कांच, कागज आदि सामग्री प्राप्त हो सकेगी। वर्तमान में तीर्थनगरी से प्रतिदिन 15 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है जो मेला ग्राउंड, सूर्यकुंड के पास, लहरा मार्ग, नगरिया मार्ग पर सफाईकर्मियों द्वारा डाला जाता है जिसे आग लगाकर नष्ट किया जाता है जिससे काफी प्रदूषण फैलता है। सोरोंजी नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि एमआरएफ सेंटर में बिजली कनेक्शन हो गया है। शीघ्र ही टेक्नीशियन आकर मशीनों को इंस्टॉल करने का काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें