फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने को घर-घर दस्तक देगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 की परीक्षा में अव्वल आने के लिए नगर निगम में तैयारियां शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी सभागार में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की रैंकिंग सुधारने की रणनीति पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इस बार निगम का पूरा जोर पब्लिक फीडबैक पर रहेगा, जिसके लिए अगले सप्ताह से घर-घर दस्तक देने का अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों, पार्कों, बाजारों और तालाबों की सफाई में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और कचरा प्रबंधन के मानकों पर ग्राउंड जीरो पर काम दिखना चाहिए। बैठक में तय हुआ कि रैंकिंग में सुधार के लिए नागरिकों की भागीदारी अनिवार्य है। निगम की टीमें वार्ड स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और उनसे सकारात्मक फीडबैक देने की अपील करेंगी। अधिकारियों ने दो टूक कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस बार लक्ष्य न केवल सफाई सुनिश्चित करना है, बल्कि जनसहभागिता के जरिए आगरा को स्वच्छता के नए पायदान पर ले जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें