फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निगम ने ढहाए मकान, सपा सांसद बोले- अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहदरा में नगर निगम द्वारा ढहाए गए मकानों का मामला तूल पकड़ रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पीड़ितों के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अन्याय के खिलाफ हम लड़ेंगे। गरीबों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकुमार और सुरेंद्र सिंह के मकानों को नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त किया था। क्षेत्रीय पार्षद विजय वर्मा पर आरोप लगाए। कहा कि पार्षद की शिकायत पर नगर निगम ने हमारा पक्ष नहीं सुना। बिना नोटिस दिए मकान ध्वस्त कर दिए। कड़ाके की सर्दी में परिवार के लोग सड़क पर आ गए हैं। इस कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि अफसर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं। इस अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी लड़ेगी। इस दौरान डॉ. वीरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें