फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंडक्टर के साथियों ने पति-पत्नी को पीटकर बस से फेंका, टिकट में 10 रुपये कम देने पर हुआ था विवाद, अहमदाबाद से प्राइवेट बस से लौट रहे थे मानिकपुरा के दंपती

विज्ञापन
फोटो।घायल माता पिता को एंबुलेंस अस्पताल ले जाती हुई स्रोत पुलिस
विज्ञापन
पिनाहट। आगरा-बाह मार्ग पर प्राइवेट बस के कंडक्टरों की मनमानी और दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को महज 10 रुपये के विवाद में कंडक्टर ने साथियों को बुलाकर एक दंपती की बेरहमी से पिटाई करवा दी। उन्हें बीच रास्ते में धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया।
विज्ञापन

थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव मानिकपुरा निवासी उमेश पत्नी मोरश्री के साथ अहमदाबाद से घर लौट रहे थे। आगरा से अपने गांव जाने के लिए वे एक प्राइवेट बस में सवार हुए। उमेश का आरोप है कि कंडक्टर अन्य सवारियों से बाह का किराया 80 रुपये ले रहा था, उसने उमेश से भी 160 रुपये मांगे। उमेश ने जब 150 रुपये दिए, तो महज 10 रुपये के लिए कंडक्टर गाली-गलौज पर उतर आया।
विरोध करने पर दबंग कंडक्टर ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। फतेहाबाद के पास बस रुकते ही पांच अज्ञात युवक बस में चढ़ आए और उमेश पर हमला कर दिया। पति को पिटता देख जब मोरश्री बचाने आई, तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित मिन्नतें करते रहे, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। पिटाई के बाद आरोपियों ने दंपति को जान से मारने की धमकी दी और बसई अरेला के पास उन्हें धक्के देकर बस से नीचे उतार दिया। लहूलुहान पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें