फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेमियादी अनशन पर बैठी महिला की हालत बिगड़ी

Sat, 21 Sep 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में भर्ती राधा देवी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। पति की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी के लिए बेमियादी अनशन पर बैठी महिला की बृहस्पतिवार की देर शाम हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र में 25 जनवरी 2024 को संविदा शिक्षक हेमसिंह राजपूत की घर से बुलाकर हत्या की गई थी। आठ महीने बाद भी पुलिस द्वारा हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाने पर मृतक की पत्नी राधादेवी 16 सितंबर से बेमियादी अनशन पर बैठी हुई हैं। इससे पहले वह 14 दिन तक क्रमिक अनशन कर चुकी हैं। बेमियादी अनशन के चौथे दिन बृहस्पतिवार की देर शाम राधादेवी की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

शुक्रवार को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में परिजन के साथ अन्य लोगों का बेमियादी अनशन जारी रहा। उनका कहना है कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बेमियादी अनशन जारी रहेगा। बेमियादी अनशन पर पूजा शाक्य, मनोज राजपूत, वीरेंद्र आर्य बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें