फतेहपुर सीकरी। लाल दरवाजा स्थित एक मंदिर में शुक्रवार रात करीब 1 बजे चोरी की घटना सामने आई थी। आरोपी ने मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे सामान को क्षतिग्रस्त किया और चोरी करने का प्रयास किया। पुजारी और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिस पर आरोपी ने धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को आरोपी हरिराम पुत्र विजय सिंह निवासी सामरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।