फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अनशन पर बैठे किसान नेता की बिगड़ी हालत, अधिकारी जबरन ले गए अस्पताल

Fri, 10 Jan 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सहकारी गोदामों के निर्माण में धांधली को लेकर धरने पर बैठे किसान नेता की तबीयत बिगड़ गई। ये देख अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। उन्हें जबरन अस्पताल ले जाया गया। उनका उपचार चल रहा है। 
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सहकारी गोदामों के निर्माण में धांधली के मामले में अनशन पर बैठे किसान कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। बुधवार रात अनशन के दौरान किसान नेता श्याम सिंह चाहर की हालत फिर बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


विकास भवन में किसान नेता 19 दिन से धरना दे रहे हैं। श्याम सिंह चाहर, दिलीप सिंह समेत अन्य नेताओं ने बीते 17 दिनों से अन्न और जल त्याग दिया है। तीन बार पहले भी उनकी हालत बिगड़ चुकी है। बुधवार रात 10 बजे के करीब श्याम सिंह चाहर के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची। हालत खराब मिलने पर अधिकारियों को सूचना दी गई।

सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने श्याम सिंह चाहर के मना करने के बावजूद जबरन उन्हें ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि अन्य किसान नेता विकास भवन में धरना स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें