फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मूंगफली खोद रहे मजदूर की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 22 Jun 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के गांव हिरौली में मूंगफली की खुदाई कर रहे एक मजदूर की हालत बिगड़ गई। साथी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

किशनी के गांव हिरौली निवासी सरमन (55) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह एक किसान के खेत में मूंगफली की खुदाई का कार्य करने गया। यहां मूंगफली की खुदाई करते समय अचानक वह गर्मी से व्याकुल हो गया और खेत की मेंड़ पर लेेट गया। उसके साथियों ने उसे देखा तो उसका शरीर अचानक ठंडा पड़ने लगा। साथी उसे लेकर पहले सीएचसी किशनी पहुंचे यहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। साथियों का कहना था कि सरमन की मौत गर्मी से व्याकुल होने के कारण हुई है। वहीं, सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि अस्पताल में सरमन को मृत अवस्था में ही लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें