फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूषित मिठाई खाने से 9 लोगों की हालत बिगड़ी

Sat, 13 Apr 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडूडवारा (कासगंज)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार की देर शाम दूषित मिठाई खाने से नौ लोगों की हालत बिगड़ गई। वे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी का इलाज कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है।गांव रारे में सुल्तान पुत्र नूर मोहम्मद की शादी के रिश्ते के लिए कनोई गांव से लड़की वाले आए थे। लड़का पक्ष के लोग सहावर रोड से एक स्वीट हाउस से रिश्तेदारों को नाश्ता कराने के मिठाई ले गए थे। रिश्तेदार और घरवालों ने नाश्ता किया और मिठाई खाई। शाम को लोगों को उल्टी-दस्त और पेट में दर्द होने में भर्ती कराया गया। मिठाई खाने से जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी उनमें शमशुल 35, सुनहरा पुत्री शमशुल ढाई वर्ष, नसरीन 27, जाह्नवी 8 पुत्री नवी मोहम्मद दरफ्ता 25 वर्ष ,आसान 7 वर्ष पुत्र सद्दाम, मेहरा 7 वर्ष पुत्री सद्दाम, आफरीन 19 सुल्तान 25 शामिल हैं। सभी इन सभी का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सरकारी हॉस्पिटल पर कोई मरीज नहीं आया हैं। अस्पताल पर अलर्ट किया है।सभी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें