फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पक्की तलैया की होगी सफाई, चारों ओर लगेगी जाली, भाकियू के आवेदन पर एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पक्की तलैया बाह की सफाई एवं सौंदर्यीकरण की उम्मीद जगी है। बुधवार को एसडीएम ने राजस्व एवं पंचायत विभाग की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

पक्की तलैया के गंदे पानी में पिछले दिनों मगरमच्छ की दहशत रही थी। तलैया से निकल कर बस्ती में पहुंचे मगरमच्छ को बमुश्किल पकड़ा जा सका था। गंदे पानी की वजह से रोग संक्रमण के खतरे के अंदेशे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने एसडीएम बाह के सामने पक्की तलैया की सफाई एवं सौंदर्यीकरण की मांग की थी। बुधवार को एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने पंचायत सचिव आशुतोष के साथ पक्की तलैया का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व लेखपाल रवी सिंह से नापतोल भी कराई। भाकियू नेताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही पक्की तलैया की सफाई कराई जाएगी। तलैया के चारों ओर 6 फीट ऊंची जाली लगवाई जाएगी, जिससे सफाई और गंदगी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें