फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव में सफाई की कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बारिश से गांव-गांव में जलभराव और सफाई न होने की शिकायतें बढ़ गई हैं। इससे निपटने के लिए पंचायतीराज विभाग एक कंट्रोल रूम बना रहा है, जिससे सफाईकर्मियों पर नजर रखी जा सके। अब सफाईकर्मियों को कंट्रोल रूम में अपने कार्यस्थल की फोटो और लोकेशन भेजनी होगी।
विज्ञापन

जिले में 690 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें करीब 800 सफाईकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद गांवों में समय पर साफ-सफाई नहीं हो रही है। रास्तों पर जलभराव हो रहा है और नालियों की सफाई न होने से गांवों में संक्रमण और बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। गंदगी से परेशान ग्रामीण लगातार शिकायतें कर रहे हैं। इसे देखते हुए जिला पंचायतीराज विभाग सफाईकर्मियों के काम की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम तैयार कर रहा है। जिला पंचायतराज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सफाईकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यस्थल की फोटो और लाइव लोकेशन भेजें। इसकी सीधी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें