फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों का हुआ अभिनंदन, मासूम संग मुस्कराईं मां

Thu, 26 Mar 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नवारंभ उत्सव: बाल वाटिका में बच्चों का हुआ अभिनंदन, मासूम संग मुस्कराई माताए- जरार
विज्ञापन
बाह। जैतपुर, बाह क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में बुधवार को नवारंभ उत्सव मनाया गया। बाल वाटिका में पहुंचे बच्चों का तिलक लगा कर अभिनंदन किया गया। बाल वाटिका में बच्चों को लेकर पहुंची माताएं मासूमों को खिलौनों से खेलते हुए देख मुस्कराए बिना नहीं रहीं। उन्होंने 3 से 6 साल तक के बच्चों के लिए खेल खेल में शिक्षा की लागू की गई सरकारी व्यवस्था का स्वागत किया। बाह के हिंगोट खेडा गांव के बाल वाटिका एवं अभिनंदन समारोह में प्रधानाध्यापक आशीष द्विवेदी ने बच्चों का तिलक लगा कर स्वागत किया। बाल वाटिका में खिलौनों से बच्चे खेले तो उनके साथ आईं माताएं मुस्करा उठी। बबीता, प्रीती, रूबी, अम्रता ने बताया कि बाल वाटिका में बच्चों की लगन और उत्साह देखते ही बना है। कहा कि सरकार की पहल अच्छी है, बच्चे आसानी से पढ़ने को स्कूल आएंगे। बाद में बच्चों को उपहार भी दिए गये। जरार के जूनियर हाईस्कूल की बाल वाटिका में आए बच्चों का अभिनंदन किया गया। वाटिका में उपलब्ध कराए गये खिलौनों से खेलने में बच्चे व्यस्त हो गये। प्रधानाध्यापक मान सिंह ने बताया कि बच्चों से खेल गतिविधियां कराई और उन्हें उपहार दिए हैं। जिससे स्कूल आ सकें और खेल खेल में शिक्षा के लिए उनमें रुचि पैदा हो। बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावकों को भी बाल वाटिका की पढ़ाई की व्यवस्था प्रभावित किए बिना नहीं रही। इस दौरान अजीत वीरेन्द्र सिंह, बबीता त्यागी, पूजा, गोविंद शर्मा, मिथलेश शर्मा आदि रहे। बाह के खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में विकसित हुई बाल वाटिका में नवारंभ उत्सव मनाया गया है। आंगनबाड़ी से आने वाले बच्चे खेल खेल में शिक्षा से जुड़ेंगे। पहले दिन उत्सव में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें