फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल को जानवरों की सुरक्षा को लगाए ब्लेड के तार उलझा बालक, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव म्युनि में मंगलवार को एक बालक फसलों को जानवरों से सुरक्षा के लिए लगाए गए ब्लेड युक्त तारों में उलझकर घायल हो गया। वह पिता को भोजन देने खेत पर जा रहा था। उसे गंभीर अवस्था में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सर्वेश का पुत्र रवि (8) अपने पिता को मंगलवार की दोपहर भोजन देने के लिए जा रहा था। खेत में खड़ी मक्का की फसल को निराश्रित गोवंश एवं अन्य जानवरों से सुरक्षा के लिए खेत के चारों और ब्लेड युक्त तार लगे हुए थे।
जब वह वहां से निकला तो वह किसी तरह तारों में उलझ गया, उसकी चीख पुकार सुनकर सर्वेश और आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान ने तारों से बाहर निकाला और निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें