फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग से अभद्रता के मामले को डीआरएम ने लिया संज्ञान, स्टेशन मास्टर को दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थनगरी सोरोंजी रेलवे स्टेशन पर खुले रुपये न होने पर दिव्यांग के साथ अभद्रता की गई। जिसके वजह से उसकी ट्रेन भी छूट गई । जिसकी शिकायत दिव्यांग युवक ने पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम इज्जतनगर से की। इस मामले को डीआरएम ने संज्ञान में लेते हुए स्टेशन मास्टर को चेतावनी दी और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के चंदन चौक निवासी दिव्यांग कन्हैयालाल रामलोटा कोराया जाना था। वह ट्रेन की टिकट लेने स्टेशन बुकिंग विंडो पर पहुंचे। युवक के पास खुले पैसे न होने पर स्टेशन मास्टर ने टिकट देने से मना कर दिया। युवक जब फिर से खुले पैसे लेकर खिड़की पर पहुंचा तब तक ट्रेन स्टेशन पर आ चुकी थी।
उसका आरोप है कि जब उसने जल्दी टिकट देने को कहा तो स्टेशन मास्टर ने उसकी बात को अनसुना करते हुए उसके पैसे फेंक दिए। जिससे कन्हैयालाल की ट्रेन छूट गई। उसने अपने साथ हुए अभद्र बर्ताव की शिकायत की है।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआरएम इज्जनगर मंडल आशुतोष पंत ने नाराजगी जताते हुए स्टेशन मास्टर को फिर से ऐसा व्यवहार न करने की लिखित चेतावनी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें