फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शतरंज में चेस तपस्या की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। शहर में पहली पूनम अरोड़ा स्मृति टीम शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, टूंडला, मक्खनपुर, बरेली, जबलपुर, एटा और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों के 72 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में चेस तपस्या की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में श्रेयांश सिंह, कार्तिक खेतवाल, शिवा गौतम और प्रज्ञाय बघेल शामिल रहे। एसीए फोर चेस ब्रदर्स की टीम दूसरे और चेकमेट एम्पायर तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

मुख्य निर्णायक राणा प्रताप सिंह साथ में नीरज शर्मा और सुनील ने सहयोग किया। आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी अक्षय अरोड़ा ने संभाली। इस दौरान मुख्य अतिथि आरबीएस कॉलेज के सांख्यिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार पाठक, आगरा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, तेजवीर सिंह, अमन सीकरवार, मुदित, विवेक, सूरज, निखिल, रोबी, चंद्रप्रकाश, मयंक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें