फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गूंजे जय परशुराम और जय श्रीराम के जयकारे

Mon, 11 May 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।भगवान परशुराम शोभायात्रा में शामिल विप्र समाज के लोग
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को भव्य शोभायात्रा और धर्मसभा का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह के इस समागम में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संस्कारों और राजनीतिक भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन


शिव शक्ति धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज सदैव सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ सर्व समाज को दिशा दिखाता आया है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करने और उसे साथ लेकर चलने का संदेश दिया। पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा ने समाज की राजनीतिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि जब तक समाज एकजुट होकर अपनी शक्ति का अहसास नहीं कराएगा, तब तक पूर्ण सम्मान और अधिकार पाना कठिन होगा। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर समाज हित में एक होने की अपील की। कार्यक्रम को राजेश शर्मा, सोनू शर्मा और नरेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रामजीलाल शर्मा ने की।



धर्मसभा के बाद धर्मशाला से भगवान परशुराम की शोभायात्रा बैंड-बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ रवाना हुई। जगह-जगह कस्बा वासियों ने फूल बरसाकर और शीतल जल पिलाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूरा मार्ग जय परशुराम और जय श्रीराम के नारों से भक्तिमय हो गया। यात्रा का समापन गोवर्धन कोल्ड स्टोर पर हुआ। इस दौरान श्रीकृष्णा दीक्षित, अजय शर्मा, रतीराम तिवारी, सतीश तिवारी, अरविंद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, संजय शर्मा, आनंद शर्मा, बंटू शर्मा, गौरव शर्मा, नवल किशोर तिवारी, मनोज शर्मा, रामनिवास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें