फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निगमकर्मियों पर हमलाकर चार गोवंश छुड़ा ले गए पशुपालक

विज्ञापन
कचहरी घाट से गोवंश पकड़ती नगर निगम की टीम।
विज्ञापन
आगरा। सड़क पर घूम रहे गोवंश को पकड़ने के लिए कचहरी घाट और गुदड़ी मंसूर खां में नगर निगम की कैटल कैचर टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाया। इसमें 16 गोवंश पकड़ लिए गए, लेकिन अचानक लाठी-डंडों के साथ आए पशुपालकों ने टीम पर हमला किया और 4 गायें छुड़ाकर अपने साथ ले गए। हालात देखकर टीम बचे हुए 12 गोवंश लेकर चली आई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर नगर निगम की कैटल कैचर टीम सुपरवाइजर जगदीश के नेतृत्व में कचहरी घाट और गुदड़ी मंसूर खां पहुंची। यहां दोनों जगहों से सड़क पर घूम रहे 16 गोवंश पकड़ कर वाहन में लाद लिए। तभी लाठी-डंडों से लैस कुछ पशुपालक गुदड़ी मंसूर खां क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। पशुपालकों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वाहन में लादी गई चार गायों को जबरन उतार लिया।
इस मामले में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि निराश्रित गोवंश को छुड़ाने वाले और टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें