फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईटीसी कर्मियों से लूटपाट का मामला डकैती की धाराओं में तब्दील

Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के समीप आईटीसी कर्मियों से लूटपाट की घटना हुई। पुलिस ने पर्दाफाश कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में लूटपाट की धाराओं में दर्ज रिपोर्ट को पुलिस ने डकैती की धाराओं में तब्दील करने की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ने सोरोंजी के थाना प्रभारी को सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोरोंजी मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के समीप आईटीसी कर्मियों को 4 सितंबर की देर शाम तमंचे के बल पर ई-रिक्शा चालक की साजिश से 5 लाख की नकदी बदमाशों ने लूटी थी। मामले में आईटीसी कारोबारी हर्ष बंसल ने लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी कमल सिंह निवासी प्रहलादपुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों से पुलिस ने 4.90 लाख की नकदी भी बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शीर्घ चार्जशीट दाखिल करने को सोरोंजी के थाना प्रभारी डीके त्यागी को निर्देशित किया है। इसके बाद गैंगस्टर की कारवाई के लिए भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें