फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्व मंत्री तक पहुंचा भूमि फर्जीवाड़े का मामला

Mon, 27 Mar 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। घिरोर निवासी पुष्पेंद्र कुमार, विपिन कुमार ने राजस्व राज्य मंत्री से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि एसडीएम न्यायालय में चले एक मुकदमे श्याम सिंह बनाम सरकार में नगला बौना निवासी श्याम सिंह की मौजा घिरोर खास गाटा संख्या 1886 दर्ज है। इसका आरके कार्यालय में 57 ख मौजूद नहीं है। मौजा नसीरपुर के मुकदमे में गाटा संख्या 42 का 132 का आदेश 129 में कर दिया है। मुकदमे में आदेश करने में नियमों का पालन नहीं किया गया है। शिकायत में मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई है। शिकायत की प्रतियां जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल, प्रमुख सचिव लखनऊ, आयुक्त राजस्व परिषद को भी भेजी गई हैं। एसडीएम शिवनारायन शर्मा का कहना है कि आदेश लिपिकीय भूल से हुआ था, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन






तहसीलदार न्यायालय के मुकदमों की जानकारी ली
भोगांव। एसडीएम ने सोमवार को तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। एसडीएम ने तहसीलदार के पेशकार से न्यायालय में लंबित मुकदमों की जानकारी ली।
सोमवार को एसडीएम अंजली सिंह अपने न्यायालय में मुकदमों को सुनने के बाद तहसीलदार न्यायालय में पहुंची। पेशकार केके वर्मा से धारा 67 से संबंधित मुकदमों की फाइलों को निकलवाकर उनमें लेखपाल एवं कानूनगो द्वारा लगाई गई रिपोर्टों का निरीक्षण किया। पत्रावलियों की कार्रवाई को सभी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करके तेजी से निपटाने का निर्देश दिया। सुभाषचंद्र वर्मा, संदीप दुबे, हरीसिंह, दीपेंद्र कुमार सिंह, विपिन कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें