फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर छोड़कर भागा

Fri, 07 Sep 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर जली कार । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद में मंगलवार दोपहर मैनपुरी से आगरा जा रही मारुति वैन में अचानक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गढ़रौली गांव के पास आग लग गई। चलती कार में धुआं उठता देख अफरातफरी मच गई और यातायात ठप हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड वाहनों ने आग पर काबू पाया।        
विज्ञापन


मारुति वैन चालक विपिन कुमार यादव मैनपुरी से आगरा जा रहा था। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गढ़रौली के पास कार में शार्ट सर्किट से अचानक धुआं उठा। खतरे को भांपकर चालक ने कार सवार दो मरीजों को दूसरे वाहन से शिफ्ट कर दिया। उसके बाद धीमे कार चलाकर नसीरपुर कट पर उतरना चाहता था, लेकिन उससे पहले कार में आग की लपटें निकलने लगीं। 

आग देख चालक ने कार को रोक दी और कूद कर भाग गया। एक्सप्रेस-वे पर कार से आग की लपटें उठती देख यातायात ठप हो गया और देखते ही देखते वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से कार हटाई, तब जाकर यातायात सुचारू हुआ। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।        
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें