फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चालक को झपकी आने से ट्रॉला से टकराकर 200 मीटर तक घिसटी कार, युवक की मौत

विज्ञापन
आगरा पुलिस 
विज्ञापन
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह दिल्ली से कानपुर लौट रहे लोगों की कार फतेहाबाद क्षेत्र में किलोमीटर 32.600 पर आगे चल रहे ट्रॉला में जा टकराई। ट्रॉला में फंसी कार करीब 200 मीटर तक घिसटती गई। हादसे में कार सवार सैंकी गुप्ता (35) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कानपुर नगर के थाना कल्यानपुर सिरोही निवासी अनुज अपने साथी यश ठाकुर निवासी मसवानपुर, रितिक निवासी दर्शन पुरवा, सैंकी गुप्ता निवासी 123/508 फजलगंज, कानपुर नगर और रितिक निवासी फजलगंज शादी समारोह में फोटोग्राफी का काम करने दिल्ली गए थे। वहां से कार से कानपुर लौट रहे थे।
रविवार सुबह करीब 11:30 बजे कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 32.600 पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रॉला से जा टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रॉला में फंसी कार करीब 200 मीटर तक घिसटती रही।
विज्ञापन

ट्रॉला का पिछला पहिया फटा तो आवाज सुनकर चालक ने रोका, तब उसे हादसे की जानकारी हुई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल रितिक, सौरभ को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा और यश ठाकुर, सैंकी गुप्ता को सीएचसी फतेहाबाद भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने सैंकी गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार चालक अनुज को मामूली चोटें आई हैं।
अनुज ने पुलिस को बताया कि हम सभी लोग आपस में दोस्त हैं। दिल्ली में एक शादी समारोह में फोटोग्राफी का काम करके वापस घर जा रहे थे। यश ठाकुर, सौरभ और सैंकी पीछे वाली सीट पर बैठे थे। रितिक आगे वाली सीट पर बैठा था। चारों लोग गहरी नींद में सो रहे थे। उसे भी झपकी आ गई, जिससे यह हादसा हो गया।

प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आगरा पुलिस 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें