फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंधेरे और गड्ढों में गुम हो गई छावनी, सड़कें जर्जर, स्ट्रीट लाइट ठप और मैनहोल खुले, बैठक के बाद भी सुधार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छावनी क्षेत्र में धरातल सुविधाओं की बदहाली लगातार बनी हुई है। हाल ही में आयोजित राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने बोर्ड बैठक में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की थी, लेकिन बैठक के करीब छह दिन बाद भी जमीनी स्थिति में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


नौलखा, नंद चौराहा, ग्वालियर रोड आदि कई क्षेत्रों की सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। लगातार गाड़ियों के आवागमन से रोड गड्ढे का रूप ले चुकी हैं।
स्थिति को और गंभीर बना रही हैं खराब स्ट्रीट लाइटें। छावनी के वार्ड 1 से 8 तक कई इलाकों में लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। नंद चौराहा से प्रहलाद ढाबे तक का इलाका तो पूरी तरह अंधेरे में रहता है, जहां राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम और बढ़ जाता है।

इसके अलावा कई जगह मैनहोल खुले पड़े हैं, जिन पर ढक्कन तक नहीं हैं। अंधेरे के कारण ये और भी खतरनाक हो जाते हैं। स्थानीय निवासी विनोद ने बताया कि शिकायतों के बावजूद छावनी परिषद की ओर से इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और न ही समय पर कोई कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बोर्ड बैठक में उठे मुद्दों का अब तक कोई असर नहीं दिखा है। लोगों ने मांग की है कि सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की बहाली और खुले मैनहोल को तुरंत ठीक कराया जाए।

मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने बताया की ट्रैफिक से जो सड़क है उसकी स्थिति खराब हो जाती है। प्रस्ताव पास कर लिया गया है।जल्द ही इसका मरम्मत कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक को रोकने के लिए भी बैरियर लगाया जाएगा जिससे ट्रैफिक नियंत्रण में रहे। वहीं, स्ट्रीट लाइट और मैनहोल का निरीक्षण करवा कर व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें