फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवती को नोएडा से लाकर भाइयों ने मारी गोली, नहर में धकेला

Mon, 04 Mar 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दो भाइयों ने नोएडा से लाकर बहन को गोली मार दी और ढोलना-अतरौली मार्ग पर स्थित हजारा नहर में धकेल दिया। मरा समझकर भाई चले गए। भाई बहन के प्रेम-प्रसंग से आहत थे। युवती ने नहर से निकलकर अपनी जान बचाई ओर पुल पर आकर घटना की जानकारी लोगों को दी और थाने जाकर पुलिस को वारदात के बारे में बताया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नोएडा के सेक्टर 115 स्वारिका निवासी रितिका (18) पुत्री अशोक कुमार को रविवार की देर रात उसके भाई नितिन और गोलू अपनी थार गाड़ी से लेकर चले थे। सोमवार तड़के भाइयों ने हजारा नहर पर गाड़ी रोककर युवती को नहर के किनारे ले जाकर एक गोली उसकी छाती में मार दी। गोली मारने के बाद भाइयों ने उसे नहर में धक्का दे दिया। नहर में धक्का देने के बाद भी दो और गोली चलाई गईं, लेकिन कोई गोली युवती को नहीं लगी। युवती नहर से जैसे-तैसे बाहर आई और क्षेत्र के लोगों की मदद से थाना ढोलना पहुंची। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवती ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने दोस्त से बात कर रही थी। यह बातचीत की जानकारी परिवार के लोगों को हो गई। परिवार के लोगों ने जानकारी होने पर उसकी पिटाई की और वह घर से नाराज होकर अपनी ननिहाल दिल्ली चली गई। दिल्ली में उसके भाई नितिन और गोलू पहुंचे। वह युवती को समझाकर ले आए और यहां नहर किनारे पहुंचकर वारदात को अंजाम दे दिया।सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि युवती को गोली मारने के मामले की जांच पुलिस कर रही है। युवती ने अपने भाइयों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। प्रेम प्रसंग से आहत होकर भाइयों के द्वारा इस वारदात को अंजाम देना बताया गया है। परिवार के लोगों को बुलाया जा रहा है। अधिक जानकारी नहीं मिली है। अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें