आगरा। बीएसएनएल ग्राउंड स्थित न्यूयॉर्क थीम पर शुरू हुए आगरा विंटर कार्निवल में रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ी कपड़े से लेकर आभूषण, क्रॉकरी, फर्नीचर की स्टॉल, खानपान, शॉपिंग व मनोरंजन के भी साधन हैं। अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया सहयोगी है।
मेले में पहली बार कांसा थाली के माध्यम से 10 मिनट की मसाज से अपने पैरों की थकान और दर्द को तुरंत राहत पा सकते हैं। इसमें कांसे से बनी थाली या कटोरी से पैरों के तलवों की मालिश की जाती है, जो रक्त संचार सुधारने, तनाव कम करने और आंतरिक ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करती है। यह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, जोड़ों का दर्द, सूजन, तनाव और नींद से जुड़ी समस्याएं दूर करने में लाभदाय है।
मेला आयोजक यशवंत मुल्तानी ने बताया कि कार्निवल में 150 से अधिक स्टॉल लगे हैं। दो दर्जन से अधिक झूले हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्पादों को लोग पसंद कर रहे है। इसमें कश्मीरी शॉल, ड्राई फ्रूट, फर्नीचर, आभूषण, क्रॉकरी, कपड़े, सजावटी सामान के अलावा खानपान के स्टॉल हैं।
मनोरंजन के लिए टावर झूला, रेंजर झूला, ब्रेक डांस, नाव झूला, हवाई झूला, वाटर पार्क, भूत बंगला लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। कॉर्निवल में प्रवेश के लिए 50 रुपये की टिकट है। दोपहर 2 बजे से रात 10:30 बजे तक लोग पहुंच सकते हैं।