फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हनः पति समेत ससुरालीजनों को किया बेहोश, नगदी और जेवर लेकर चंपत

Sun, 07 Oct 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
पति के साथ लूटने वाली दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज में ढोलना के गांव तबालपुर में नवविवाहिता ससुरालीजनों को बेहोश कर नगदी आभूषण लेकर फरार हो गई। तीन ससुरालीजनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। 

विज्ञापन


गोपाल पुत्र महेश चंद्र पाठक निवासी तबालपुर की शादी एक अक्तूबर को कमलेश पुत्री लोकमन निवासी कर्णवास, डिवाई बुलंदशहर के साथ हुई। उसकी बहन गीता और भाई भूदेव शु़क्रवार की शाम विदा कराने पहुंचे। इसके बाद विवाहिता कमलेश ने पति सहित सभी ससुरालीजनों के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद भी उसका मन नहीं माना।

दुल्हन ने चाय बनाई। चाय में भी नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने से सास भारती, जिठानी पायल, देवर कोमल बेहोश हो गए। कुछ देर में ही पति गोपाल, ससुर महेश चंद्र, देवर करन भी बेसुध हो गए। इसके बाद नवविवाहिता कमलेश घर में रखी 60 हजार की नगदी, 1 लाख रुपये मूल्य के आभूषण आदि लेकर अपनी बहन व भाई के साथ रफूचक्कर हो गई। 
विज्ञापन


सुबह के समय जब गोपाल के चाचा अंबरीश घर पर पहुंचे तो घर का दरवाजा खुला देखकर चकित रह गए। उन्होनें परिवार के सदस्यों को जगाने का प्रयास किया। गोपाल, महेश चंद्र, करन सिंह तो जाग गए। पर भारती, पायल, कोमल सिंह के नशीले पदार्थ का सेवन अधिक होने से बेहोशी नहीं टूटी। इसके बाद इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घर में दुल्हन, उसकी बहन और भाई की खोजबीन चालू हुई। सभी गायब मिले, साथ ही घर से नगदी, आभूषण नहीं मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पति को दिया था दूध      

लुटेरी दुल्हन ने चाय न पीने पर अपने पति को दूध दिया था। पति ने पत्नी से आधा दूध स्वयं पीने के लिए कहकर गिलास रखने को कह दिया, लेकिन उसने दूध को पीने के बजाए उसे रख दिया। 

भागने से पहले बदले कपड़े
      
लुटेरी दुल्हन ससुरालीजनों को बेहोश करने के बाद जब भागी तो उसने पहले पहने हुए कपड़ों को वहीं पर छोड़ दिया। उसने घर का कोई कपड़ा प्रयोग नहीं किया। बहन व भाई द्वारा लाए गए कपड़ों को जाते समय पहन कर गई।   
    
विवाह का भरा था अनुबंध पत्र

गोपाल ने कमलेश से मंदिर में शादी करने के बाद नोटरी वकील के समक्ष अनुबंध पत्र भरावाया। इस अनुबंध पत्र में पति द्वारा उत्पीड़न करने, घर से निकालने की स्थिति में न्यायालय से भरण पोषण प्राप्त करने की शर्त रखी गई है। जबकि वह स्वयं बिना बताए घर छोड़ती है तो किसी प्रकार का दावा न करने की शर्त रखी थी।
       
पहले भी हो चुकी हैं वारदातें 

जनपद में लुटेरी दुल्हन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सुन्नगढ़ी के खिदर पुर में शादी के तीन दिन बाद 18 सितंबर 2016 को लुटेरी दुल्हन परिजनों को बेहोश करके नगदी आभूषण लूट कर फरार हो गई थी।

इसी तरह अमापुर के खिदरपुर में शादी के एक सप्ताह बाद 25 दिसंबर 2016 को लुटेरी दुल्हन प्रधान व उसके परिवार को बेहोश करके रफूचक्कर हो गई पटियाली के नगला टीका में फरवरी 2017 में इस तरह की वरदात हो चुकी है, लेकिन इनमें से किसी वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें