फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से घर लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
भोगांव के जैतूलपुर में युवक की मौत के बाद घटना स्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। दिल्ली से गांव जैतूलपुर लौटकर आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के गांव जैतूलपुर निवासी भजन लाल का 25 वर्षीय राजू दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह घर लौटकर आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीणों ने उसका शव रसूलाबाद मार्ग पर बंबा के पास पेड़ पर लटकता देखा। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौत का कारण आत्महत्या बता रही है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

-मृतक राजू का फाइल फोटो- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें