फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो दिन पूर्व नहर में कूदे युवक का शव एलाऊ क्षेत्र में मिला

Mon, 26 Aug 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नहर में डूबे युवक का शव मिलने के बाद पंचनामा भरती पुलिस और मौजूद परिजन।
विज्ञापन
मैनपुरी। दो दिन पूर्व दन्नाहार क्षेत्र नहर में कूदे औंछा के गांव नगला भमी निवासी युवक का शव सोमवार की सुबह एलाऊ क्षेत्र में मिल गया। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया। युवक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र के नगला भमी निवासी कौशलेंद्र यादव (25) कोलकाता में रह कर टैक्सी चलाता था। शनिवार की शाम को वह परिवार के रजत कुमार को बाइक पर बैठाकर बहन के घर चलने की बात कह कर घर से निकला था। दन्नाहार क्षेत्र में जौहरी नगर नहर पुल के पास बाइक खड़ी करने के बाद नहर में कूद गया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस व परिजन कौशलेंद्र की नहर में तलाश कर रहे थे। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लग पा रहा था। सोमवार की सुबह थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत नहर में कौशलेंद्र का शव मिल गया। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें