फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोतियाना में महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Sun, 08 Jun 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला सोतियाना में रविवार को महिला का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना निवासी पुष्पेंद्र शर्मा सिंचाई विभाग आगरा में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। रविवार की दोपहर उनकी 29 वर्षीय पत्नी अनुष्का शर्मा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने जानकारी ली। ससुराल पक्ष के लोग महिला की मौत के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। कुछ देर बाद मृतका के पिता अशोक शर्मा निवासी भांंवत चौराहा भी आ गए। हालांकि अनुष्का की मौत के संबंध में अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें