मैनपुरी। कस्बा घिरोर के एक गांव की रहने वाली 9 वर्षीय बालिका को आरोपी बंबे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह से बच्ची आरोपी के चंगुल से निकल कर घर पहुंची। 16 मई को हुई घटना के संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घिरोर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 9 वर्षीय बालिका कस्बा स्थित एक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा है। 16 मई को बच्ची खेत पर बकरियां चराने के लिए गई थी। तभी वहां मौजूद संदीप यादव बच्ची को बातों में बहला कर अपने साथ बंबे में ले गया। वहां बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी की हरकत समझ बच्ची किसी तरह से चंगुल से निकल कर घर आ गई। उसने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद मामले को दबाने की कोशिश की जाने लगी। इस मामले में शनिवार को थाना घिरोर में तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।