फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव इटौरा में महिला का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 15 Apr 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव इटौरा निवासी महिला का शव मंगलवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थीं। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के राघवेंद्र सिंह मंगलवार सुबह करीब पांच बजे जागे। उन्होंने देखा कि पत्नी सावित्री (35) का शव फंदे से लटका हुआ है। यह देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। राघवेंद्र ने पुलिस को बताया कि करीब 8 साल पहले सावित्री सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। तभी से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहीं थीं। फिरोजाबाद से उनका काफी इलाज भी चला। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें