फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रेल अंडरपास से संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लापता युवक का शव

Tue, 02 Sep 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। जमालपुर गांव के निकट रेलवे अंडरपास पर मंगलवार सुबह लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव की शिनाख्त कराई।शव परतापुर निवासी गीतम सिंह (35) का निकला। शिनाख्त होने के बाद गीतम के परिजन को पुलिस ने सूचना दी। परिजन मौके पर आए और शव की पहचान की। परिजन ने बताया कि युवक सोमवार देर शाम घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। रात से उसकी तलाश कर रहे थे। युवक के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। एएसपी राजेश भारती और सीओ शाहिदा नसरीन मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक गीतम के भाई श्याम यादव ने बताया कि भाई की हत्या की गई है। तीन साल पहले ही भाई की शादी हुई थी और उसका सात माह का बेटा है। एएसपी ने सहावर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच पड़ताल के निर्देश दिए हैं। परिजन ने शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। युवक की संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की स्थिति साफ हो सकेगी- शाहिदा नसरीन, सीओ, सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें