फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना में कूदी विवाहिता का शव 24 घंटे बाद बरामद

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो कुमकुम स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ईधौंन में सास से कहासुनी के बाद यमुना नदी में कूदी 22 वर्षीय विवाहिता का शव 24 घंटे बाद गांव से करीब चार किलोमीटर दूर फिरोजाबाद जिले के गांव मालीपट्टी के पास नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


ईंधौन निवासी कुमकुम (22) पत्नी रवि की सोमवार सुबह सास से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर यमुना नदी में कूद गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सोमवार देर शाम तक पीएसी के गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से नदी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने गांव मालीपट्टी के पास यमुना नदी में एक महिला का शव उतराता मिला। सूचना मिलने पर फतेहाबाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कुमकुम के रूप में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता नाथूराम निवासी हीरासिंह की ठार छांरी, थाना नगला सिंघी, जिला फिरोजाबाद ने तहरीर में आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व कुमकुम की शादी ईंधौन निवासी रवि से हुई थी। शादी के बाद से पति, सास-ससुर व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। आरोप है कि दो अगस्त की रात पति रवि, देवर राजकुमार, देवरानी अनीता, सास मार्गश्री, ससुर चौबे सिंह और ननद अमर कुमारी ने कुमकुम की हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया। फतेहाबाद पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें