फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की दर्दनाक कहानी, मारने के बाद शव को उसी के मुर्गी फार्म में लटकाया

Fri, 26 Oct 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
मुर्गी फार्म हाउस के बाहर ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी में हत्या का मामला पूरा दिन चर्चा में रहा। हत्यारों ने मारपीट करके बुजुर्ग की दर्दनाक हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नहीं शव को उसी के मुर्गी फार्म में लटका कर चले गए। इस घटना की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। फार्म हाउस के पास लोगों का हुजूम लग गया।

विज्ञापन


मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगदपुर मधाऊ में 65 वर्षीय कामता प्रसाद की हत्या कर दी गई। मृतक के सिर और मुंह पर चोट के निशान मिले। पुलिस ने ने जांच के दौरान पुष्टि की है। 

पुलिस को मुर्गी फार्म हाउस में शव लटका हुआ मिला। उसे उतरा और जांच पड़ताल की। एएसपी ओम प्रकाश सिंह के अनुसार हत्यारों ने पहले बुजुर्ग की हत्या की, फिर उसके शव को लटकाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची। गांव के लोगों का मुर्गी फार्म हाउस के पास हुजूम लग गया। पुलिस को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस की जांच में सगे संबंधी रिश्तेदार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगदपुर निवासी 65 वर्षीय कामता प्रसाद ने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव मधाऊ में पोल्ट्री फार्म खोला था। वह रात को अक्सर वहीं सोते थे। पोल्ट्री फार्म पर कुछ लोग भी साथ ही रहते थे।

गुरुवार को वह अकेले ही मुर्गी फार्म पर सो रहे थे। उसी रात अज्ञात लोगों ने कामता प्रसाद की पीट पीटकर हत्या कर दी। शव पोल्ट्री फार्म के कुंडे पर फंदा बनाकर लटका दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उस रास्ते से गुजरे तो शव लटका देखकर परिजनों को जानकारी दी।

मृतक के चेहरे से खून बह रहा था। दांत टूटे हुए थे और सिर पर भी चोट के निशान थे। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही एएसपी मौके पर पहुंचे और जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। 

मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें