फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूज पर एक साथ उठीं चार भाइयों की अर्थियां, छलक उठीं आंखें

Thu, 12 Nov 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बोदला,राहुल नगर स्थित शारदा विहार में एक ही परिवार के तीन लोगों की एक्सीडेंट में मौत के बाद विल
विज्ञापन
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में दो भाइयों मोहित और गोविंद की मौत के बाद तीसरे भाई हरिओम ने भी मंगलवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई। मृतकों में तीन सगे और एक मौसेरा भाई शामिल हैं। बुधवार शाम भाई दूज के त्योहार पर जब शारदा विहार से एक साथ चारों भाइयों की अर्थियां उठीं तो परिजनों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले की आंखें छलक पड़ीं।
विज्ञापन


बोदला स्थित शारदा विहार निवासी मोहित तीन साल से दिल्ली में कार चालक थे। उन्होंने 15 दिन पहले ही नई अर्टिगा कार खरीदी थी। उन्हें उम्मीद थी कि टैक्सी चलाकर परिवार की गाड़ी पटरी पर ले आएंगे। कार का पूजन औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के पटना मूल गांव में करने के लिए मंगलवार सुबह 11 बजे वह भाई गोविंद, हरिओम, भतीजे हिमांशु, रोहताश और माैसेरे भाई विकास के साथ कार से निकले थे।
इटावा के चाैबिया थाना क्षेत्र में चाैपला कट के पास उनकी कार पीछे से डीसीएम में घुस गई। विकास, मोहित और गोविंद की मौके पर ही माैत हो गई। हरिओम, हिमांशु और रोहताश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात हरिओम ने भी दम तोड़ दिया। एक ही झटके में दो परिवारों के चिराग बुझ गए।
विज्ञापन

तीन सगे भाइयों की माैत से पिता परशुराम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह लकवाग्रस्त हैं और मां सावित्री देवी भी वृद्ध हैं। तीनों भाइयों में गोविंद शादीशुदा थे। पत्नी खुशी के भी माता-पिता नहीं हैं। नाै महीने का बेटा वंश है। गोविंद की तीन बहनें हैं जो विवाहित हैं। पूजन के बाद इसी कार से गोविंद को बहनों के घर भी जाना था।

नौ माह के बेटे ने दी चिता को आग

शारदा विहार के जिस आंगन में नई कार आने की खुशियां थीं, वहां एक साथ चार अर्थियां देख मोहल्ले के लोग सिहर उठे। महिलाओं के करुण क्रंदन से सभी का दिल दहल उठा। मोहल्ले के सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। शाम को करीब पांच बजे शवों को अंतिम संस्कार के लिए कैलाश घाट लाया गया। सबसे विचलित करने वाला पल वह रहा जब नौ महीने के अबोध बेटे वंश ने पिता गोविंद की चिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर कई लोग रो पड़े। बाकी भाइयों को परिवार के लोगों ने मुखाग्नि दी। मोहित के माैसेरे भाई विकास की चार महीने की बेटी है। पत्नी रिया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्हें परिवार की महिलाओं ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें