फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा ने बूथ से जीत की तैयारी के लिए कार्यकर्ता को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित एक होटल में भाजपा की मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित एक होटल में मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला आयोजित की। इसमें पार्टी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, बूथ अध्यक्षों को मतदाता पंजीकरण की तकनीकी प्रक्रियाओं और डिजिटल माध्यमों के उपयोग की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक युवा और पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसलिए वह अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य मिशन मोड में करे। महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन के विस्तार और जन-जन तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने का माध्यम है। इस दौरान मनीषा पराशर, मनमोहन कुशवाहा, सौरभ वर्मा, हेमंत भोजवानी, ओम प्रताप सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें