फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढढौंस नहर पुल पर मिली युवक की बाइक और खून के निशान

Sun, 16 Mar 2025 06:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नहर के पास खड़ी बाइक और घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ भोगांव। संवाद
विज्ञापन
- हत्या की आशंका के बीच जांच में जुटी पुलिस, शनिवार की शाम से है लापता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा (मैनपुरी)। लोअर गंगा नहर ढढौंस पुल के पास रविवार की सुबह एक लावारिस बाइक खड़ी देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा भी पुलिस बल के साथ जांच करने पहुंचे। बाइक के पास खून के निशान भी मिले। पता चला कि बाइक कछपुरा महौली के रहने वाले 18 वर्षीय युवक की है। वह शनिवार की शाम से लापता है। हत्या की आशंका के बीच खोजी कुत्ते ने भी घटनास्थल पर सुरागकशी की। सीओ का कहना है कि पुलिस सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कर रही है।
थाना किशनी पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली कि कुमसरा क्षेत्र में लोअर गंगा नहर ढढौंस पुल के पास एक लावारिस बाइक पड़ी है। प्रभारी सीओ भोगांव, प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक का पता लगाया। चौकी इंचार्ज कुसमरा भूपेंद्र सिंह सिरोही ने फोन पर संपर्क कर कछपुरा महोली निवासी अखिलेश राठौर को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

बाइक को देख कर अखिलेश परेशान हो गए और बताया कि बाइक उनके 18 वर्षीय पुत्र शिवा की है। वह शनिवार की शाम को लेकर निकला था, तभी से उनका पुत्र लापता है। वह लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस को बताया कि पुत्र पंजाब के अमृतसर में नौकरी करता था। करीब 15 दिन पहले ही वह गांव आया था। मौके पर खून पड़ा देख परिजन अनहोनी की आशंका से घबरा गए। वह लोग हत्या की आशंका व्यक्त करने लगे। इसके बाद मौके पर खोजी कुत्ते को बुला कर सुरागकशी कराई गई। पुलिस नहर और आसपास शिवा की तलाश में जुटी है, वहीं कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन


जांच के लिए खून का नमूना लिया
घटनास्थल पर बाइक के पास पुलिस को खून के निशान भी मिले हैं। एक स्थान पर कुछ अधिक खून नजर आ रहा था, ऐसा लग रहा था कि वहां तक किसी को घसीटा गया है। बाइक के पास मिला खून शिवा का है या किसी और का है, इसकी जांच के लिए मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून का नमूना लिया है। वहीं परिजन से शिवा के ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी ली गई है। बाइक से पुलिस ने फिंगर प्रिंट उठाए हैं।

मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाया गया
शिवा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है, वहीं नहर पुल तक आने जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज को टीमें खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें