सैंया। ग्राम पंचायत भिडावली में पीडब्लूडी की सड़क बनी है। सड़क के किनारे पूर्व में बनी नाली गांव के ही दबंग व्यक्ति ने बंद कर दी थी, जिससे गांव में नाली का गंदा पानी भर गया था। सड़क पर हुए जलभराव के चलते राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण हरिओम त्यागी ने नाली बंद होने की शिकायत विकास खंड सैंया पर की थी। खंड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे और बंद पड़ी नाली को खुलवाया। सड़क पर जलभराव से लोगों को मुक्ति मिल गई। खंड विकास अधिकारी ने बताया पक्की नाली का स्टीमेट बना दिया गया है। जल्दी ही पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा।