फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की लाइन में लगा दर्जी गश खाकर गिरा, मौत

Tue, 20 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
बीमार चल रहा था, उपचार के लिए निकालने गया था पैसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाह में आर्यावृत बैंक की शाखा में पैसे निकालने के लिए लाइन में लगे पुरा जसोल गांव निवासी टेलर सोवरन सिंह (50) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर वहीं पर गिर पड़े। उन्हें डाक्टर के पास ले जाया गया। डाक्टर ने उन्हें मृत बताया। उनके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सोवरन सिंह बीमार चल रहे थे। उपचार के लिए पैसे लेने बैंक गए थे। लाइन लंबी होने के चलते काफी देर तक नंबर नहीं आया। उनके साथ बेटा मनीष भी था। उसने बताया कि वह शनिवार को भी बैंक में गए थे। तब वहां नो कैश का बोर्ड लगा था। खाते में पैसे थे लेकिन जेब में रकम नहीं बची थी। उपचार के लिए पैसे की जरूरत थी। बैंकों में खाताधारकों को ही खाते से रकम दी जा रही है। किसी अन्य को भेजने पर तरह-तरह के सवाल किए जाते हैं। इसलिए वह खुद लाइन में लगे थे। ग्राम प्रधान आनंद स्वरूप ने बताया कि सोवरन सिंह की बैंक पर गश खा कर गिरने से मौत हुई है। उनके चार बेटे हैं अमन कुमार, संजीव, रमन कुमार और मनीष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें