फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑटो चालक को आया गुस्सा...हाईवे पर कार के आगे लेट गया; बोला- चढ़ा दो मेरे ऊपर

Tue, 20 Feb 2024 08:47 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हाईवे पर ऑटो चालक ने जमकर हंगामा किया। कार के सामने लेटकर बोलने लगा इसे ऊपर चढ़ा दो। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब आधा घंटे बाद मामला शांत हो सका। 
 
विज्ञापन
वाटर वर्क्स चौराहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाईवे पर वाटर वर्क्स चौराहे के पास सोमवार रात को एक ऑटो चालक ने हंगामा किया। वह वाहनों के आगे लेट गया। वाहन चालकों के हटाने पर कहने लगा कि गाड़ी चढ़ा दो। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मगर, वो पुलिस से भी भिड़ गया। आधा घंटे बाद उसे समझा-बुझाकर भेजा गया।
विज्ञापन


घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। वाटरवर्क्स से रामबाग की ओर जाने वाले रास्ते पर ऑटो लेकर चालक आया। उसने ऑटो खड़ा कर दिया। इसके बाद शर्ट उतारकर सड़क पर बीच में खड़ा हो गया। यह देखकर वाहन रुक गए। वाहन चालकों ने हटाने की कोशिश की। मगर, वो कहने लगा कि गाड़ी चढ़ा दो।

 पुलिस ने पहुंचकर उसे हटाने की कोशिश की। वीडियो बनाने की कहने पर पुलिस से भिड़ गया। कहने लगा कि चार दिन से कोई सूचना नहीं है। 30 मिनट तक युवक का ड्रामा चलता रहा। लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पुलिस के समझाने पर युवक चला गया। थानाध्यक्ष कमला नगर का कहना था कि थाने पर कोई जानकारी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें