फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुर्दों को तो छोड़ दो...आगरा के पोस्टमार्टम हाउस में ऐसा खेल; जानकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 20 Feb 2024 08:41 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शवों के पोस्टमार्टम के लिए परिवार वालों से वसूली का खेल सामने आया है। इस मामले में  स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम के लिए 1500 रुपये वसूलने के आरोपों की स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। सोमवार को टीम ने फिरोजाबाद जाकर मृतक के परिजन के बयान दर्ज किए। 22 को आरोपियों की पहचान के लिए परिजन को बुलाया गया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जांच टीम के सदस्य डॉ. पीयूष जैन को मृतक के गांव फिरोजाबाद के पिपरौली भेजा था। उन्होंने मृतक के परिजन विक्की चौहान से शवों के पोस्टमार्टम के लिए 1500 रुपये लेने के मामले में बयान दर्ज किए हैं। बताया गया कि आरोपी सफेद कोट पहने था। तीन शवों के पोस्टमार्टम हाउस के लिए 2000 रुपये मांगे और बाद में 1500 रुपये लेने के बाद ही पोस्टमार्टम किया।

आरोपियों को चिह्नित करने के लिए परिजन को 22 फरवरी को बुलाया है। इनको पोस्टमार्टम हाउस लेकर जाया जाएगा, जहां सभी कर्मचारियों की परेड कराई जाएगी। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लॉयर्स कॉलोनी निवासी तुषार चौहान, उनके बेटे कुशाग्र और मां बृजेश चौहान के शवों के पोस्टमार्टम के लिए उगाही के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें