औंछा। थाने में तैनात एक सिपाही का रुपये लेन-देन को लेकर एक ऑडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एएसपी ने जांच कर दोषी पाए जाने पर आरक्षी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
ऑडियो में दो लोग बात कर रहे हैं। एक व्यक्ति थाना औंछा में तैनात सिपाही बताया जा रहा है जो ट्रक से ओवरलोडिंग के नाम पर रुपये दिए जाने को लेकर बात कर रहा है। दोनों के बीच करीब डेढ़ मिनट की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद महकमे में चर्चा गई है। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सिपाही की आवाज से मिलान कराया जाएगा। यदि वह दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।